गोपनीयता नीति
परिचय
इस पेज पर दी गई गोपनीयता नीति सभी 1win उत्पादों पर लागू होती है। इसमें वो सभी सेवाएं भी शामिल हैं जो हम अपने ग्राहकों को प्रदान करते हैं। “व्यक्तिगत जानकारी” से हमारा तात्पर्य उस डेटा से है जो हमें खिलाड़ी की आईडेंटिटी को वेरीफाई करने में मदद करता है। यह आपका नाम या ई- मेल एड्रेस, आवासीय पता, फोन नंबर, चैट, टिप्पणियां इत्यादि हो सकता है।
हम समय-समय पर अपनी गोपनीयता नीति में परिवर्तन कर सकते हैं। यदि परिवर्तन महत्वपूर्ण हैं, तो हम ग्राहक द्वारा उपयोग किए जाने वाले संसाधन पर एक ई- मेल संदेश भेजकर खिलाड़ी को उस परिवर्तन के बारे में सूचित करेंगे।
हमारे द्वारा एकत्र किए जाने वाले डेटा के बारे में
हर बार जब कोई खिलाड़ी हमारी 1win साइट पर जाता है या हमारी सेवाओं का उपयोग करता है, तो हम उनके बारे में जानकारी एकत्र करते हैं। हम इस जानकारी को विभिन्न तरीकों से एकत्र करते हैं और आप उनके बारे में नीचे और विस्तार से जान सकते हैं।
खिलाड़ी द्वारा प्रदान किया गया डेटा
जब कोई खिलाड़ी हमारी सेवाओं का उपयोग करता है, तो हम किसी भी समय खिलाड़ी से कुछ व्यक्तिगत डेटा का अनुरोध कर सकते हैं। यह अक्सर आपके अकाउंट को रजिस्टर करने या वेरीफाई करते समय किया जाता है। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होती है कि हमारे प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने जा रहा ग्राहक एक वास्तविक ग्राहक है, क्योंकि यह सभी के लिए एक आरामदायक गैंबलिंग वातावरण बनाने का एकमात्र तरीका है। इसके अतिरिक्त, हम मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिसके लिए हमें खिलाड़ियों के व्यक्तिगत डेटा की भी आवश्यकता पड़ती है।
ऑटोमैटिक रूप से एकत्र किया गया डेटा
आपका कुछ डेटा हमारे सिस्टम द्वारा ऑटोमैटिक रूप से एकत्र किया जाता है। इस डेटा में खिलाड़ी का आईपी एड्रेस, उस ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रकार जिसके माध्यम से खिलाड़ी हमारी सेवाओं का उपयोग कर रहा है, ब्राउजर सेटिंग्स, या कोई अन्य डेटा जो ऑटोमैटिक रूप से एकत्र किया जा सकता है, शामिल है। यह सारी जानकारी हमें अपने प्लेटफ़ॉर्म और यूजर अनुभव को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती है। हमारे सिस्टम का उपयोग करके, हम इस बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं कि खिलाड़ी कौन सी भाषा का इस्तेमाल करता है और इस विशेष खिलाड़ी के लिए हमारे प्लेटफॉर्म पर उस भाषा में जानकारी प्रदर्शित की जा सकती है।
ग्राहक की कुछ जानकारी कुकीज या अन्य तकनीकों के माध्यम से एकत्र की जाती है, जो गूगल एनालिटिक्स टूल के समान हैं। कभी- कभी हम अन्य सार्वजनिक रूप से उपलब्ध संसाधनों से भी जानकारी एकत्र कर सकते हैं।
तृतीय पक्षों से प्राप्त जानकारी
हम सेवा प्रदाताओं जैसे तृतीय पक्षों से ग्राहक की कुछ जानकारी प्राप्त करते हैं। सभी जानकारी खुद को और हमारे ग्राहकों को धोखाधड़ी की योजनाओं या खिलाड़ी को होने वाले अन्य नुकसान से बचाने के लिए एकत्र की जाती है।
कभी- कभी हम उन तृतीय- पक्ष कंपनियों से ग्राहक के बारे में जानकारी प्रदान करने का अनुरोध कर सकते हैं जिनकी सेवाओं का खिलाड़ी ने उपयोग किया है।
व्यक्तिगत जानकारी के संग्रह और प्रोसेसिंग के लिए कानूनी आधार
हम केवल उसी स्थिति में ग्राहक का डेटा एकत्र करते हैं जब पूरी तरह से लीगल होता है और डेटा सुरक्षा संबंधी कानूनों का अनुपालन करता है। यहां वे कानूनी आधार दिए गए हैं जिन पर डेटा एकत्र और प्रोसेस किया जा सकता है-:
- कॉन्ट्रेक्ट का निष्पादन। खिलाड़ी का डेटा तभी एकत्र किया जाता है जब यह वेबसाइट पर रजिस्टर करते समय खिलाड़ी द्वारा किए गए कॉन्ट्रेक्ट को पूरा करने के लिए आवश्यक हो। इस तरह के डेटा संग्रह का एक उदाहरण वेबसाइट और 1win ऐप पर ट्रांजेक्शन करना हो सकता है। हमें खिलाड़ी को पैसे भेजने के लिए अकाउंट नंबर के डेटा की आवश्यकता है
- कानूनी दायित्व। कुछ जानकारी हमारे कानूनी दायित्व को पूरा करने के लिए जरूरी होती है। एक उदाहरण मनी लॉन्ड्रिंग पर कानून है, इस वजह से हमें आपके व्यक्तिगत डेटा को प्रोसेस करना पड़ता है।
- कानूनी हित। यदि हमें या अन्य कंपनियों को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए ऐसा करने में रुचि है तो हम अपने ग्राहकों का डेटा प्रोसेस कर सकते हैं।
हम व्यक्तिगत डेटा का उपयोग कैसे करते हैं
हम कानूनी रूप से अपने ग्राहक के डेटा का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए करते हैं-:
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारा प्लेटफॉर्म स्थिर और समस्या रहित तरीके से काम करता है और हमारे ग्राहक सेवा चैनलों को विनियमित करने के लिए
- हमारी सेवाओं का उपयोग करने के लिए खिलाड़ी की उपयुक्तता (आयु और निवास का क्षेत्र) को वेरीफाई करने के साथ- साथ खिलाड़ी के लिए एक अकाउंट बनाने के लिए
- अपने कानूनी दायित्वों, जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करने के लिए। हमारे लिए प्रासंगिक कानूनों, विनियमों एवं हमारे गेमिंग लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के लिए और मनी लॉन्ड्रिंग एवं मैच- फिक्सिंग (कानूनी दायित्व) सहित अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए
- हमारे व्यवसाय से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए ग्राहकों की सहायता करने के लिए
- नए ग्राहक सेवा प्लेटफॉर्म बनाने, नई सुविधाओं का परीक्षण करने और उन्हें लागू करने, हमारे प्लेटफॉर्म को अनुकूल बनाने और खिलाड़ी के अनुभव की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए
- अपराधों को रोकने और अपने खिलाड़ियों को धोखेबाजों एवं जालसाजों से बचाने के साथ- साथ सूचना संबंधी सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोनों पक्षों के लिए एक उचित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए
- आंकड़ों के साथ अनाम रिपोर्ट्स का विश्लेषण और संकलन करने के लिए, जिनका उपयोग भविष्य में हमारे और हमारे भागीदारों द्वारा ग्राहक के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है
- धन ट्रांसफर की स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए
- सभी प्रकार की तृतीय- पक्ष जांचों सहित, ग्राहक से धोखाधड़ी की संभावना का विश्लेषण करने के लिए
- जिम्मेदार गेमिंग को वेरीफाई करने के लिए ग्राहक के खेल का मूल्यांकन करने के लिए
- अपने स्वयं के जोखिमों और अवसरों का आकलन करने के लिए
- हमारे आर्थिक समूह के भीतर जानकारी का खुलासा करने और प्रशासनिक या अन्य आंतरिक उद्देश्यों के लिए इसका उपयोग करने के लिए
- अपने ग्राहकों के साथ हमारे संबंधों का प्रबंधन करने के लिए।
अंतर्राष्ट्रीय डेटा ट्रांसफर
जब ग्राहक का डेटा प्रोसेस या प्रसारित किया जाता है, तो इसे अन्य देशों में भेजा जा सकता है। इन देशों के कानून उन देशों से भिन्न हो सकते हैं जिनमें आप रहते हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर सावधानी बरतते हैं कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी तीसरे पक्ष या धोखेबाजों अथवा जालसाजों तक न पहुंचे। यदि डेटा किसी अन्य देश में ट्रांसफर किया जाता है, तो हम उस संगठन के साथ यूरोपीय आयोग के मानक अनुबंधों में शामिल होकर इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, जिसमें जानकारी ट्रांसफर की जाती है।
सुरक्षा
हम अपने ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए निम्नलिखित कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं-:
- हम अपने सभी ग्राहकों के डेटा को टीएसएल मानक का उपयोग करके एन्क्रिप्ट करते हैं, जो एक ट्रांसपोर्ट लेयर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल है। हम अपने ग्राहकों के व्यक्तिगत डेटा को विशेष सर्वरों पर भी संग्रहित करते हैं और प्रतिकृति के साथ- साथ हमारे डेटा प्रोसेसिंग केंद्रों के बीच एन्क्रिप्टेड रूप में प्रसारण के लिए उनका उपयोग करते हैं
- ग्राहक की व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच पूरी तरह से प्रतिबंधित है और केवल हमारे उन कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है जिन्हें सीधे अपने काम को करने के लिए डेटा की आवश्यकता होती है
- हम ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए फायरवॉल, घुसपैठ रोकथाम और नेटवर्क विभाजन प्रणाली और अन्य तरीकों का उपयोग करते हैं। हमारी सुरक्षा प्रणालियां वर्तमान वैश्विक प्रथाओं के अनुसार काम करती हैं। हम उन कंपनियों के साथ भी सहयोग करते हैं जो सुरक्षा प्रणालियों की आपूर्ति करती हैं, यूजर्स के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के मामले में उनके अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग करती हैं
- हमारे सर्वर औद्योगिक-स्तर की होस्टिंग सुविधाओं में स्थित हैं जो संरक्षित सर्वरों तक भौतिक पहुंच को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा प्रणालियों का उपयोग करते हैं। सुरक्षा के साथ- साथ सुरक्षा प्रणालियों की स्थिरता की निगरानी और जांच के लिए कर्मचारी हमारे कार्यालयों में लगातार मौजूद रहते हैं। हम नियमित अंतराल पर सुरक्षा जांच और परीक्षण भी करते हैं। यूजर्स के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी डेटाबेस भौगोलिक रूप से सीमांकित हैं
- विभिन्न खतरों को रोकने के लिए हमारे कर्मचारी लगातार सिस्टम की सुरक्षा की निगरानी करते हैं।
डेटा स्टोरेज
आप किसी भी समय अपना कुछ डेटा हटा सकते हैं, दूसरा भाग ऑटोमैटिक रूप से हटा दिया जाएगा। यदि जरूरी हो तो हम कुछ डेटा को विस्तारित अवधि के लिए सहेज कर रखते हैं। जब आपका डेटा हमारे सर्वर से डिलीट कर दिया जाता है तो हम आपके डेटा को सुरक्षित और पूर्ण रूप से हटाने की गारंटी देते हैं, या हम जानकारी को विशेष रूप से एक अनाम रूप में संग्रहित करते हैं। जब तक आप इसे हटाने का विकल्प नहीं चुनते, तब तक हम आपका डेटा सुरक्षित रखते हैं।
हमारी वेबसाइट में आपके डेटा को सही करने या हटाने में आपकी सहायता करने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। आप उनके बारे में नीचे विस्तार से जान सकते हैं-:
- आप अपने बारे में अपनी जानकारी बदल सकते हैं
- अपनी चैट लाइन हटाएं
- अपना अकाउंट पूरी तरह से हटाएं
- हमारे कानूनी दायित्वों के अनुसार, हम ग्राहक के डेटा को अकाउंट बंद होने तक और साइट से प्रोफाइल हटाने के 5 साल बाद तक संभाल कर रखते हैं
- कुछ विशेष परिस्थितियों में, हम ग्राहक के डेटा को लंबी अवधि के लिए संग्रहित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी खिलाड़ी ने सेल्फ एक्सक्लूजन की सुविधा का उपयोग किया है, तो हम यूजर के बारे में जानकारी को लंबी अवधि के लिए संग्रहित कर सकते हैं।
नीचे वे कारण दिए गए हैं जिनकी वजह से हमें ग्राहक की जानकारी संग्रहित करने की आवश्यकता होती है-:
- अपने ग्राहकों या तीसरे पक्ष को धोखाधड़ी अथवा नुकसान पहुंचाने के लिए की गई अन्य गतिविधियों से बचाने के लिए
- टैक्स संबंधी कानूनों का पूरी तरह से पालन करने के साथ- साथ लेखांकन करने और उत्पन्न होने पर विवादों को हल करने के लिए
- लागू कानून, विनियमन, मुकदमेबाजी या कार्यकारी सरकारी अनुरोध अथवा समझौतों को लागू करने की आवश्यकता का अनुपालन करने के लिए, जिसमें संभावित उल्लंघनों की जांच भी शामिल है
- अपने ग्राहकों को हमारी सेवाओं की डिलीवरी में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए।
हम गारंटी देते हैं कि आपका व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रखा जाएगा, एकत्र किया जाएगा, उपयोग किया जाएगा और / या लागू होने वाले डेटा सुरक्षा कानूनों और आवश्यकताओं के अनुसार संग्रहित किया जाएगा। इसमें डेटा सुरक्षा कानून (जो आपके देश में लागू है) और अन्य अंतर्राष्ट्रीय डेटा संरक्षण विनियम, जैसे सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन (जीडीपीआर) 2016/679 ईयू शामिल हैं।
ग्राहक के अधिकार
खिलाड़ी के पास अपने व्यक्तिगत डेटा के संबंध में कुछ अधिकार होते हैं। उनके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आप नीचे इनके बारे में विस्तार से जान सकते हैं-:
- खिलाड़ी को यह जानने का पूरा अधिकार है कि हम उसके बारे में क्या डेटा रखते हैं
- आप हमसे गलत व्यक्तिगत डेटा को सही करने के लिए कह सकते हैं
- हमारे द्वारा रखे गए व्यक्तिगत डेटा की एक प्रति का अनुरोध करना संभव है
- जब हमारा कोई वैध हित हो तो ग्राहक अपने व्यक्तिगत डेटा की प्रोसेसिंग पर आपत्ति कर सकता है। हम व्यक्तिगत जानकारी को प्रोसेस करना जारी रख सकते हैं, जब तक कि यह डेटा विषयों की स्वतंत्रता या हितों का उल्लंघन न करे
- आप हमसे अपने डेटाबेस से व्यक्तिगत डेटा मिटाने के लिए कह सकते हैं। हम ऐसा तब करेंगे जब हमें आपके डेटा को प्रोसेस करने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि आपने डेटा प्रोसेसिंग के लिए अपनी सहमति वापस लेने के अपने अधिकार का प्रयोग किया है और यदि डेटा को अवैध रूप से प्रोसेस किया जाता है तो इनकार करने का कोई वैध कारण नहीं है।
- कोई खिलाड़ी कुछ परिस्थितियों के कारण व्यक्तिगत डेटा की प्रोसेसिंग को सीमित करने के लिए हमसे कह सकता है
- आप डायरेक्ट मार्केटिंग पर आपत्ति जता सकते हैं। बस हमें लिखें और हम आपको इस तरह के संदेश भेजना बंद कर देंगे
- खिलाड़ी स्थानीय डेटा संरक्षण अथॉरिटी से शिकायत कर सकता है
- उपरोक्त सभी अधिकार पूर्ण नहीं हैं, इनके अलावा भी बहुत से अधिकार ग्राहकों को दिए गए हैं
- आप किसी भी समय अपने व्यक्तिगत कैबिनेट में सेटिंग्स बदलकर या हमारी सहायता सेवा के ई-मेल एड्रेस support@1win.xyz पर एक संदेश भेजकर अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं।
यदि कोई खिलाड़ी व्यक्तिगत डेटा को संभालने के तरीके से संतुष्ट नहीं है, तो कृपया हमारी ग्राहक सहायता सेवा से support@1win.xyz पर संपर्क करें। हम आपकी शिकायत पर विचार करेंगे और यदि संभव हो तो आपके असंतोष को दूर करने का प्रयास करेंगे।
गूगल एनालिटिक्स का उपयोग
हम गूगल एनालिटिक्स का उपयोग इस बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए करते हैं कि आप इस साइट का उपयोग कैसे करते हैं। गूगल एनालिटिक्स निम्नलिखित जानकारी एकत्र करता है:
वेबसाइट पर आपकी विज़िट के बारे में डेटा, आपके द्वारा देखे गए पृष्ठ, और इस बारे में जानकारी कि आप किन अन्य वेबसाइटों से आए हैं। हालांकि, गूगल एनालिटिक्स केवल उस आईपी एड्रेस को एकत्र करता है जो आपको उस दिन सौंपा गया था जब आपने हमारी वेबसाइट पर विजिट किया था और आपका नाम या अन्य पहचान संबंधी जानकारी एकत्र नहीं करता है। हम गूगल एनालिटिक्स के माध्यम से एकत्र की गई जानकारी को आपकी व्यक्तिगत जानकारी से नहीं जोड़ते हैं।
हालांकि, गूगल एनालिटिक्स आपके ब्राउजर में एक कुकी फाइल डालता है, फिर भी यह हर बार खिलाड़ी को नए के रूप में देखता है। साथ ही, गूगल के अलावा कोई भी इस फाइल से जानकारी प्राप्त नहीं कर सकता है। इस जानकारी का उपयोग करने की क्षमता वर्तमान में गूगल एनालिटिक्स के उपयोग की शर्तों के साथ- साथ गूगल की गोपनीयता नीति द्वारा सीमित है। कुकीज पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, फिर टूल आपके बारे में जानकारी एकत्र नहीं करेगा।
एसएसएल एन्क्रिप्शन
1win ग्राहकों और साइट के बीच सभी महत्वपूर्ण पत्राचार अब एक मजबूत सिक्योर सॉकेट लेयर एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित है जो 256- बिट की का उपयोग करता है।